विश्व पर्यावरण दिवस पर गया में हरियाली का संकल्प, ब्रह्मयोनि पहाड़ की तलहटी में लगाए गए सैकड़ों पौधे

पौधे लगाएं, प्रकृति बचाएं: गया में विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प

Rashmi Tiwari

विश्व पर्यावरण दिवस ( 5 जून) के अवसर पर गया जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता देखने को मिली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं गया शहर के सिकरिया मोड़ स्थित ब्रह्मयोनि पहाड़ की तलहटी में पर्यावरण प्रेमियों ने सैकड़ों पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना एम.एन. ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है।

- Advertisement -
[adrotate group="1"]


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक करने वाले स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।पर्यावरण प्रेमियों ने बताया कि सिकरिया मोड़ स्थित ब्रह्मयोनि पहाड़ की तलहटी में हरियाली बढ़ाने का यह अभियान पिछले छह वर्षों से लगातार चल रहा है। कुछ जागरूक नागरिकों द्वारा शुरू किए गए इस प्रयास ने अब एक जनआंदोलन का रूप ले लिया है।
उन्होंने बताया कि यहां प्रतिदिन सुबह टहलने आने वाले लोग अपने साथ पानी की बोतल लेकर आते हैं और अपने-अपने लगाए पौधों की देखभाल करते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि वर्षों पहले लगाए गए हजारों पौधे आज बड़े वृक्षों का रूप ले चुके हैं और पूरे क्षेत्र को हराभरा बना रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह सामूहिक प्रयास जारी रहे तो आने वाले वर्षों में ब्रह्मयोनि पहाड़ की तलहटी पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का एक आदर्श उदाहरण बन सकती है।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित यह अभियान लोगों को यह संदेश देता है कि प्रकृति के संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -
[adrotate group="1"]
Share This Article