अनुभव, समर्पण और संगठन क्षमता का सम्मान, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय दायित्व

अनुभव और संगठन शक्ति का सम्मान, राष्ट्र निर्माण में नई जिम्मेदारी

Rashmi Tiwari

गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बिहार-झारखंड भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री तथा वर्तमान राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को नई राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने अंगवस्त्र, विष्णु चरण चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एक कुशल संगठनकर्ता, समर्पित कार्यकर्ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने वर्षों तक संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बिहार और झारखंड में संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनके नेतृत्व, अनुभव और कार्यशैली से हजारों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिली है तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हुई है।

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय दायित्व

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनके अनुभव, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह उनके प्रति पार्टी के विश्वास का प्रतीक होने के साथ-साथ देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव का विषय है।

डॉ. मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी अपने नवीन दायित्व का निर्वहन भी उसी समर्पण, दक्षता और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे, जिसके लिए वे लंबे समय से संगठन में जाने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ संगठन को प्राप्त होगा।उन्होंने उनके सफल, स्वस्थ एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनका योगदान आगे भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

Share This Article