विक्रमशिला सेतु पर बने चार बेली ब्रिज 7 जून से जनता के लिए खुलेंगे : ई. कुमार शैलेंद्र

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 6 जून। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने शुक्रवार को विक्रमशिला सेतु पर बनाए गए चार बेली ब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि विक्रमशिला सेतु का स्लैब क्षतिग्रस्त होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत कर जरूरी सहयोग मांगा। इसके बाद राज्य सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के संयुक्त प्रयास से रिकॉर्ड समय में बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया गया।

उन्होंने कहा कि भागलपुर जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग और अन्य एजेंसियों ने दिन-रात मेहनत कर देश में पहली बार इतने कम समय में हैंगर ट्रस पर बेली ब्रिज तैयार करने का काम किया है। मंत्री ने बताया कि निर्माण कार्य की अंतिम समीक्षा और निरीक्षण पूरा कर लिया गया है तथा सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ई. कुमार शैलेंद्र ने बताया कि 7 जून को सुबह 10 बजे चारों बेली ब्रिज आम जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तैयार किए गए इस ढांचे में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है।

स्थायी समाधान को लेकर मंत्री ने कहा कि तकनीकी समीक्षा और जांच का कार्य जारी है। सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है तथा 15 सितंबर के बाद इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

वहीं, जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने जानकारी दी कि शनिवार सुबह 10 बजे से बेली ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस मार्ग से छोटे वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी, जबकि भारी वाहनों के लिए पहले से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।: भागलपुर, 6 जून। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने शुक्रवार को विक्रमशिला सेतु पर बनाए गए चार बेली ब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि विक्रमशिला सेतु का स्लैब क्षतिग्रस्त होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत कर जरूरी सहयोग मांगा। इसके बाद राज्य सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के संयुक्त प्रयास से रिकॉर्ड समय में बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया गया।

उन्होंने कहा कि भागलपुर जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग और अन्य एजेंसियों ने दिन-रात मेहनत कर देश में पहली बार इतने कम समय में हैंगर ट्रस पर बेली ब्रिज तैयार करने का काम किया है। मंत्री ने बताया कि निर्माण कार्य की अंतिम समीक्षा और निरीक्षण पूरा कर लिया गया है तथा सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं।

ई. कुमार शैलेंद्र ने बताया कि 7 जून को सुबह 10 बजे चारों बेली ब्रिज आम जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तैयार किए गए इस ढांचे में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है।

स्थायी समाधान को लेकर मंत्री ने कहा कि तकनीकी समीक्षा और जांच का कार्य जारी है। सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है तथा 15 सितंबर के बाद इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

वहीं, जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने जानकारी दी कि शनिवार सुबह 10 बजे से बेली ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस मार्ग से छोटे वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी, जबकि भारी वाहनों के लिए पहले से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article