शिक्षा के मंदिर पर सवाल, ढाका हाई स्कूल में अवैध वसूली के आरोप

ढाका के हाई स्कूल की छात्रा का वीडियो वायरल, स्कूल प्रशासन पर अवैध वसूली के आरोप; शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पूर्वी चंपारण जिले के ढाका स्थित एक हाई स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक छात्रा ने स्कूल प्रशासन पर छात्रों से अवैध वसूली करने और विभिन्न कार्यों के नाम पर पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।


वायरल वीडियो में छात्रा खुलकर अपनी शिकायत रखते हुए दावा कर रही है कि स्कूल में बिना किसी स्पष्ट कारण के छात्रों पर बार-बार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। छात्रा का आरोप है कि विभिन्न मदों के नाम पर छात्रों से पैसे जमा कराने का दबाव बनाया जाता है। वीडियो में उसने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते ही स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा संस्थानों में इस प्रकार की कथित धन उगाही गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
शिक्षा विभाग ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लिया
मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा के आरोपों की पुष्टि फिलहाल स्वतंत्र जांच के बाद ही हो सकेगी
हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विद्यालय प्रशासन ने आरोपों पर चुप्पी साध रखी है। ऐसे में छात्रा के आरोपों की पुष्टि फिलहाल स्वतंत्र जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले पर शिक्षा विभाग की जांच और स्कूल प्रबंधन के पक्ष का इंतजार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article