भागलपुर के 2.76 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹1100 पेंशन, DBT से भेजे गए 40 करोड़ रुपये

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत समय पर राशि मिलने से लाभार्थियों में खुशी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:-भागलपुर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए गुरुवार का दिन राहत लेकर आया। समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ओर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जिले के लाखों लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1100 की पेंशन राशि भेजी गई। खाते में राशि पहुंचने की सूचना मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


इस अवसर पर समीक्षा भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों ने भाग लिया। कई लाभार्थियों ने बताया कि हर महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच जाती है, जिससे दवा, भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काफी सुविधा होती है और दूसरों पर निर्भरता भी कम हुई है।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को सरकार से मिलने वाली सहायता राशि का सही और उपयोगी तरीके से इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया गया।
उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक अंकिता चौधरी ने बताया कि भागलपुर जिले के 2 लाख 76 हजार लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि डीबीटी के माध्यम से लगभग 40 करोड़ रुपये की पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। लाभार्थियों ने समय पर पेंशन राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार सरकार की इस पहल की सराहना की और इसे जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत बताया। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article