नालंदा में मालगाड़ी पटरी से उतरी, फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नालंदा,13 जुलाई। बिहार के नालंदा जिले में हिलसा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर पटना से इस्लामपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चार बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। घटना के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बहाली का कार्य तत्काल शुरू कर दिया है। प्राथमिकता बेपटरी हुई बोगियों को हटाकर ट्रैक को सुरक्षित बनाने और जल्द से जल्द रेल सेवा बहाल करने की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी यात्री या रेलकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रेलवे के अधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि ट्रैक को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जैसे ही मरम्मत का कार्य पूरा होगा, फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं और रेलवे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article