गया में गौतम यादव हत्याकांड पर बवाल, आरोपितों को छोड़ने के विरोध में सड़क जाम

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : गया में गौतम यादव हत्याकांड को लेकर परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए चार आरोपितों को पूछताछ के बाद छोड़ने के पुलिस के फैसले के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपितों की दोबारा गिरफ्तारी की मांग की।


मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास स्थित गोपालपुर गांव निवासी गौतम कुमार की हत्या के मामले में विशुनगंज बाजार के समीप परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देकर आवागमन बाधित कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि हत्या के मामले में हिरासत में लेकर छोड़े गए चार नामजद आरोपितों को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
10 जुलाई की रात हुई थी हत्या
जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई की रात गौतम यादव पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला कथित तौर पर सूद के पैसे के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक के पिता राजकुमार यादव ने बोधगया थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य चार आरोपितों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इसी कार्रवाई से नाराज़ परिजन सड़क पर उतर आए।
‘आरोपितों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा विरोध’
प्रदर्शन कर रहे परिजनों का कहना है कि जब तक छोड़े गए आरोपितों को दोबारा गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उनका आरोप है कि मामले में सभी नामजद आरोपितों के खिलाफ समान कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। अब सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article