भागलपुर: बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों का प्रदर्शन, क्षेत्रीय प्रबंधक पर तानाशाही रवैये का आरोप

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के समक्ष सोमवार को बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक के कथित तानाशाही रवैये के विरोध में सामूहिक प्रदर्शन और डेपुटेशन दिया। यह कार्यक्रम बिहार ग्रामीण बैंक एम्प्लॉय फेडरेशन एवं ऑफिसर फेडरेशन के संयुक्त बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें करीब 100 महिला एवं पुरुष बैंककर्मियों ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ऑफिसर फेडरेशन के महासचिव मोहम्मद नदीम अख्तर ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्रीय प्रबंधक की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बैंक प्रबंधन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय प्रबंधक को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आने वाले दिनों में और व्यापक तथा शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन की होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस अवसर पर ऑफिसर फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव आकाश आनंद, अध्यक्ष अरविंद कुमार, एम्प्लॉय फेडरेशन के सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष राजकुमार, ऋतु सिंह, ऋचा ठाकुर, शालिनी सिन्हा, बेनजीर हसन, रामअवतार यादव, कुणाल कुमार, मुकेश कुमार, आनंद सागर सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article