भागलपुर: काशील गांव में 15 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संभावित दौरा, तैयारियां तेज

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:भागलपुर जिले के गौराडीह प्रखंड के काशील गांव में 15 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए स्थल पर विशाल जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर काशील गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस दौरे से क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों को नई गति मिलेगी और उन्हें अपनी समस्याएं व सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त होगा। जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article