Patna Hotel Raid: दानापुर और रूपसपुर के होटलों में पुलिस की छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना में होटलों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बुधवार को दानापुर और रूपसपुर थाना क्षेत्र के कई होटलों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर एसडीपीओ-1 अजीत कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों से पूछताछ की गई।


दानापुर के होटल से युवक और दो युवतियों से पूछताछ
पुलिस ने दानापुर क्षेत्र के एक होटल से एक युवक और दो युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं, रूपसपुर थाना क्षेत्र के एक होटल से तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को थाने लाया गया, जहां सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, रूपसपुर से लाई गई तीनों महिलाएं छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।
आधा दर्जन होटलों में चली कार्रवाई
छापेमारी के दौरान दानापुर के एडिसन होटल, आई कान होटल, ड्रीम विला समेत लगभग आधा दर्जन होटलों की जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के रजिस्टर, पहचान पत्र और ठहरने वाले लोगों के दस्तावेजों की भी जांच की।
सभी बालिग, जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, रूपसपुर के बुद्धा रेसीडेंसी होटल से आरा के एक व्यक्ति के साथ तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए लाया गया। वहीं दानापुर में सात युवकों को हिरासत में लिया गया और दो युवतियों को वहां से निकाला गया। पूछताछ में पता चला कि एक युवक मुंबई से अपनी महिला मित्र से मिलने पटना आया था। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोग बालिग हैं और उनके दस्तावेजों व होटल में ठहरने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। एक युवती ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह “टाइम पास” के लिए होटल आई थी।
पुलिस का बयान
एसडीपीओ-1 अजीत कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर होटल सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article