West Champaran: प्रेम विवाह के ढाई महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गजाला खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने करीब ढाई महीने पहले प्रेम विवाह किया था।


बाइक की चाभी को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले बाइक की चाभी को लेकर देवर और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बीच कुछ देर बाद गजाला खातून का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article