भारत टेक्स 2026 में छाया बिहार, तीसरे दिन भी बिहार पैवेलियन पर उमड़ी भीड़; निवेशकों ने दिखाई खास दिलचस्पी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली/पटना, 16 जुलाई। भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 में बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा स्थापित बिहार पैवेलियन लगातार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदर्शनी के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता, खरीदार, टेक्सटाइल उद्यमी और अन्य हितधारक बिहार पैवेलियन पहुंचे। आगंतुकों ने बिहार के तेजी से विकसित हो रहे वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र, निवेश-अनुकूल नीतियों और औद्योगिक अवसरों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

तीसरे दिन बिहार पैवेलियन का भ्रमण करने वालों में आंध्र प्रदेश सरकार की हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री श्रीमती एस. साविता, इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष श्री जावेद अशरफ, महाराष्ट्र रेशम निदेशालय के उप निदेशक डॉ. महेंद्र बी. धावले तथा बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यापारी आयोग के नामित सदस्य श्री रोहित चंद्र प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस दौरान हथकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक डॉ. विद्या नंद सिंह, एमएसएमई निदेशक श्री अमन समीर और उद्योग निदेशक श्री मुकुल कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्हें बिहार के टेक्सटाइल एवं अपैरल क्षेत्र में उपलब्ध निवेश अवसरों, उद्योग-अनुकूल नीतियों, कौशल विकास कार्यक्रमों और राज्य में विकसित हो रहे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की विस्तृत जानकारी दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अतिथियों ने बिहार की समृद्ध वस्त्र एवं हस्तशिल्प परंपरा, जीआई-टैग उत्पादों, निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार का टेक्सटाइल क्षेत्र भविष्य में निवेश के लिए मजबूत संभावनाएं प्रस्तुत कर रहा है।

बिहार पैवेलियन में राज्य की पारंपरिक वस्त्र विरासत, जीआई-टैग उत्पाद, हस्तशिल्प, आधुनिक औद्योगिक दृष्टिकोण और टेक्सटाइल एवं अपैरल वैल्यू चेन में उपलब्ध निवेश अवसरों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के दौरान कई निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और खरीदारों ने बिहार में निवेश और औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं में विशेष रुचि दिखाई।

उद्योग विभाग का मानना है कि भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि बिहार वस्त्र एवं परिधान उद्योग के क्षेत्र में देश के उभरते हुए निवेश गंतव्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। राज्य की समृद्ध परंपरा, कुशल मानव संसाधन, प्रगतिशील औद्योगिक नीतियां और तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र बिहार को टेक्सटाइल निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना रहे हैं।

उद्योग विभाग ने निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और आम आगंतुकों से अपील की है कि वे 17 जुलाई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली के हॉल संख्या-11 स्थित स्टॉल A4 पर बिहार पैवेलियन का भ्रमण कर राज्य के टेक्सटाइल एवं अपैरल क्षेत्र में उपलब्ध निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं से परिचित हों।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article