सुपौल में टूटे बिजली तार की चपेट में आया युवक,करंट लगने से मौत; परिवार में मचा कोहराम

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : सुपौल: जिले के नदी थाना क्षेत्र के ललमनियां गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। युवक अपने पीछे पत्नी और छह महीने के मासूम बेटे को छोड़ गया है।

यह हादसा नदी थाना क्षेत्र के ललमनियां गांव के वार्ड संख्या-13 में हुआ। मृतक की पहचान शिव नारायण मंडल के पुत्र अनिल कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार मंडल गुरुवार सुबह नींद से उठने के बाद शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान रास्ते में बिजली के पोल से टूटकर जमीन पर गिरे तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पंचायत के मुखिया अनिल आनंद ने बताया कि बिजली के पोल से टूटकर गिरे तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
वहीं, मृतक की पत्नी काजल कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब बड़ा संकट खड़ा हो गया है। छह महीने के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुमित भारती ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article