श्रावणी मेला 2026: सुल्तानगंज में गंगा महाआरती, लेजर और ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत हो गई है। नमामि गंगे घाट पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों कांवड़ियों की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र शिवमय और भक्तिमय माहौल में डूब गया है।

इस वर्ष श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए कई नए आकर्षण जोड़े गए हैं। विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य गंगा महाआरती और पहली बार आयोजित किए जा रहे अत्याधुनिक लेजर एवं ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी रोशनी, धार्मिक संगीत और तकनीक के अनूठे संगम ने गंगा तट की छटा को और भी भव्य बना दिया।
हर शाम होगा लेजर और ड्रोन शो
श्रद्धालुओं को यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से नमामि गंगे घाट पर प्रतिदिन संध्या बेला में गंगा महाआरती के साथ लेजर और ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं।
कांवड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं
श्रावणी मेले में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक जल लेकर जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। मेला क्षेत्र में अत्याधुनिक टेंट सिटी, 24 घंटे स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भक्ति और आधुनिकता का अनूठा संगम
इस बार का श्रावणी मेला धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का भी अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है। प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्थाओं और आकर्षक आयोजनों से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव पहले से अधिक यादगार होगा।। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article