पश्चिम चंपारण में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने गैंग के सदस्यों को हथियारों के साथ पकड़ा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, शिकारपुर थाना पुलिस समकालीन अभियान के तहत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बलथर मार्ग स्थित घाघ पुल के पास सूचना मिली कि कुछ युवक अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लाल रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी से आ रहे दो युवकों को पकड़ लिया।
तलाशी में मिले दो पिस्टल और छह कारतूस
गिरफ्तार युवकों की पहचान इरफान अंसारी और जफीर आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हथियारों की आपूर्ति और गिरोह से जुड़े कई अहम खुलासे किए। आरोपियों ने बताया कि ये हथियार मेहंदी हसन और अल्ताफ आलम उर्फ अल्ताफ मियां ने गिरोह के सरगना आकाश चौधरी तक पहुंचाने के लिए दिए थे।
छापेमारी कर आकाश चौधरी और अल्ताफ आलम गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और गिरोह के सरगना बताए जा रहे आकाश चौधरी तथा अल्ताफ आलम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मेहंदी हसन पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
जमीन विवाद और रंगदारी से जुड़ा है मामला
एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जमीन विवाद और रंगदारी जैसे मामलों में सक्रिय थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहा था। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों के नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की पहचान में जुटी हुई है।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article