मधुबनी में धूमधाम से मनाया गया माँ जानकी नवमी महोत्सव

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 26 अप्रैल। माँ जानकी नवमी महोत्सव 2026 के अवसर पर माँ जानकी मिथिला पुरुष यादव समिति की ओर से मधुबनी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे दिन चले इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे खेलकूद प्रतियोगिताओं के उद्घाटन से हुई। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा एवं खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं वाटसन स्कूल मैदान तथा खेल भवन में आयोजित की गईं। वहीं नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिताएं नगर निगम विवाह भवन में संपन्न हुईं।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शाम 4:30 बजे विवाह भवन, नगर निगम मधुबनी में माँ जानकी नवमी का मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जहां माँ जानकी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा तथा विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस अवसर पर प्रवीण मिश्रा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि जानकी सेना वर्ष 2010 से लगातार इस महोत्सव का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा, डोली यात्रा और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से माता जानकी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस प्रकार रामनवमी धूमधाम से मनाई जाती है, उसी प्रकार जानकी नवमी भी पूरे उत्साह से मनाई जानी चाहिए।
कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि संस्कृत और संस्कृति का संरक्षण हम सभी का दायित्व है। मिथिला की पावन भूमि, जहां माता जानकी का जन्म हुआ, वहां ऐसे आयोजन समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम के दौरान आचार्य धर्मेंद्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं स्वस्ति पाठ किया गया। अंत में सभी लोगों से जानकी नवमी के अवसर पर घर-घर 11 दीप जलाकर पर्व मनाने की अपील की गई। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र झा ने किया, जबकि मंच संचालन डॉ. रणधीर कुमार यादव ने किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article