AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में उर्वरक वितरण पर सरकार की पैनी नजर, विजय सिन्हा ने किसानों को दिया भरोसा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसानों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। किसानों को निर्धारित व्यवस्था के तहत समय पर एवं उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उर्वरक की उपलब्धता, आवंटन एवं बिक्री की जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक लगातार निगरानी की जा रही है। जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था पर सतत नजर रखी जा रही है।

कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत होने पर वे अपने जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अथवा प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क करें। इसके अतिरिक्त किसान हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (FCO) के प्रावधानों के अनुरूप उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत थोक विक्रेताओं को खुदरा विक्रेता के रूप में तथा खुदरा विक्रेताओं को थोक विक्रेता के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इससे किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी और वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More