अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के पास मिला 7 वर्षीय बच्ची का शव, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी, !

Muskan Gupta

शुक्रवार को राशन लेने गई थी बच्ची, परिजनों ने बच्ची के साथ गलत काम के बाद हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी,
जमुई। टाउन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 7 वर्षीय बच्ची का शव अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही जमुई एसपी विश्वजीत दयाल और टाउन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर से FSL की टीम को बुलाया जाएगा।

टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और मामले की जांच में पुलिस की मदद कर रही है। बच्ची के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बेटी राशन का सामान लेने के लिए घर से निकली थी। रात करीब 8 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चला। इकबाल ने बताया कि शनिवार सुबह वे लोग टाउन थाना में बच्ची के लापता होने की सूचना देने की तैयारी कर रहे थे।

बच्ची क्लास 2 मे पढ़ाई करती थी।

इसी अर्ध निर्मित मकान में काम करने के लिए आए मजदूर ने बच्ची का शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद वे अपने बड़े बेटे के साथ मौके पर पहुंचे, जहां अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव पड़ा मिला। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ किसी ने गलत काम करने के बाद उसकी हत्या की है।

हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।

वार्ड के पार्षद अफ़रोज़ आलम का कहना है कि बच्ची गुम होने की सूचना शुक्रवार शाम मिली थी। उसके बाद हम लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली, शनिवार सुबह मो.शफीफ के अर्ध निर्मित मकान के बाउंड्री के अंदर बच्ची का शव पाया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची के साथ हवस मिटाने को लेकर गलत काम किया होगा,जब बच्ची चिल्लायी होगी तो गला दवाकर हत्या कर दिया गया है।

जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि शुक्रवार को लापता एक बच्ची शव निर्माणाधीन मकान के बाउंड्री पास मिला है।

इस मामले में डॉग स्क्वायड और FSL टीम से जांच करवाया जा रहा है, घटना का उद्वेधन जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एरिया की सभी सीसीटीवी को भी पुलिस खंगाला रही है। उन्होंने बताया कि मौके से एक चप्पल मिला है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। FSL टीम भागलपुर को सूचना दी गई है। पुलिस बच्ची की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जमुई से हसनैन खान की रेपोर्ट ;—

Share This Article