BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 1 सितंबर से आवेदन; STET 2026 वालों को भी मौका

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी TRE 4.0 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

BPSC ने TRE 4.0 का विस्तृत नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी किया था। अब अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वहीं, शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 30 सितंबर 2026 तक जमा करना होगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?
TRE 4.0 के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक पद शामिल हैं। इस भर्ती को लेकर एक और अहम जानकारी सामने आई है। बिहार शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि STET 2026 में सफल अभ्यर्थी भी TRE 4.0 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे। ऐसे में STET 2026 पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए भी सरकारी शिक्षक बनने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Share This Article