अक्षरा सिंह को पसंद आया तेज प्रताप का अंदाज, साथ काम करने के सवाल पर दिया खास जवाब

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क ; भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का नाम एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा बयान है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। दरअसल, पटना में अपने जन्मदिन के दौरान अक्षरा ने तेज प्रताप यादव के साथ काम करने को लेकर अपनी राय खुलकर रखी। जब उनसे दोनों के एक साथ फिल्म करने की संभावना पर सवाल किया गया, तो अभिनेत्री ने इस आइडिया को लेकर सकारात्मक जवाब दिया।

अक्षरा ने कहा कि अगर ऐसा मौका मिलता है, तो वह तेज प्रताप के साथ काम करने से पीछे नहीं हटेंगी। उनके इस जवाब के बाद भोजपुरी सिनेमा में दोनों को पर्दे पर साथ देखने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, फिलहाल किसी फिल्म में दोनों के साथ काम करने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


बता दें कि पटना में अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने तेज प्रताप यादव के साथ फिल्म में काम करने को लेकर ऐसा जवाब दिया, जिसने भोजपुरी इंडस्ट्री में नई चर्चा छेड़ दी है। अक्षरा से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में तेज प्रताप यादव के साथ किसी फिल्म में नजर आ सकती हैं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा- “क्यों नहीं करूंगी? बिल्कुल करना चाहिए।” अक्षरा सिंह के इस बयान के बाद अब फैंस के बीच दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने की चर्चा तेज हो गई है।

तेज प्रताप के अभिनय की अक्षरा ने की तारीफ
बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह से तेज प्रताप यादव के अभिनय और उनके बदले हुए अंदाज को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर अक्षरा ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें तेज प्रताप काफी ‘क्यूट’ लग रहे हैं। अभिनेत्री ने माना कि तेज प्रताप की एक अलग छवि लोगों के सामने दिखाई दे रही है और उन्हें देखकर एक अच्छे स्वभाव वाले व नेकदिल इंसान की झलक मिलती है।

अक्षरा ने बातचीत में अपनी मां का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने तेज प्रताप को उनके शो में देखने के बाद उनके अभिनय की तारीफ की थी।

दरअसल, तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह अभिनय करते नजर आ रहे हैं। इसी वजह से मीडिया ने अक्षरा से सवाल किया कि अगर भविष्य में उन्हें तेज प्रताप के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिले, तो क्या वह इसके लिए तैयार होंगी। इस सवाल पर अक्षरा के सकारात्मक जवाब ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।
श्रद्धा कपूर के साथ भी नजर आएंगी अक्षरा
बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी एक फिल्म जल्द आने वाली है, जिसमें वह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी। अक्षरा ने कहा कि वह लगातार मेहनत कर रही हैं और अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स के जरिए बिहार का नाम और आगे ले जाने की कोशिश कर रही हैं।

Share This Article