NEWS PR डेस्क: पूर्णिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित कॉरपोरेट सुपर लीग–2026 का भव्य एवं शानदार समापन हुआ। खेल, उत्साह, प्रतिस्पर्धा और आपसी सौहार्द से भरपूर इस टी-15 सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों, सरकारी विभागों, मीडिया संस्थानों एवं अन्य संगठनों की कुल 22 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल में मीडिया इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को 110 रनों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

कॉरपोरेट सुपर लीग–2026 में एक्सिस चैंपियंस, बजाज सर्विस, चोला टाइटंस, विद्युत विभाग, बजाज सेल्स, वी.यू.टी., मीडिया इलेवन, वीवीआरएस, महिंद्रा फाइनेंस, एसबीआई जनरल गार्जियंस, टीम जनमन, आकाशवाणी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीबी फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, पूर्णिया पुलिस लाइन, कटिहार पुलिस लाइन, टीचर्स इलेवन, वीयूजीआई, डीटीओ टीम एवं एयर फोर्स की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय दिया।

कॉरपोरेट सुपर लीग–2026 के बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फाइनल का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी पीयूष चावला ने फीता काटकर किया। उनके आगमन से खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पीयूष चावला की उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। उनके द्वारा फाइनल मुकाबले का उद्घाटन खिलाड़ियों एवं उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार क्षण रहा।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण के मुकाबले भी काफी रोमांचक रहे। महिंद्रा फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के बीच खेले गए मुकाबले में महिंद्रा फाइनेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 रनों से जीत दर्ज की। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने टीचर्स इलेवन को 70 रनों से पराजित किया। दूसरी ओर, मीडिया इलेवन ने डीटीओ टीम को 6 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह सुनिश्चित की।
ग्रैंड फाइनल में मीडिया इलेवन और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की टीमें आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया इलेवन ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
214 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रयास किया, लेकिन मीडिया इलेवन की प्रभावी गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के सामने टीम अधिक देर तक नहीं टिक सकी। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की पूरी टीम 12.1 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार मीडिया इलेवन ने 110 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर कॉरपोरेट सुपर लीग–2026 का चैंपियन खिताब अपने नाम कर लिया।
इस भव्य खेल आयोजन के सफल संचालन में विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के माननीय सचिव इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी सहयोग रहा। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में विद्या विहार में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से आयोजित इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ खेल संस्कृति, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करती हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं सुचारु संचालन में आशीष झा, भास्कर दुबे, अमित लकड़ा, सदाब अकरम एवं मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने बेहतर समन्वय, निरंतर सहयोग और अपने अथक प्रयासों के माध्यम से इस प्रतियोगिता को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।ग्रैंड फाइनल मुकाबले में मोनू एवं विवेक ने अंपायर की जिम्मेदारी निभाई और निष्पक्षतापूर्वक मैच का संचालन किया। वहीं, प्रिंस पटेल ने स्कोरर के रूप में मैच के स्कोर एवं अन्य आंकड़ों का सफलतापूर्वक संधारण किया