बगहा में पंचायत विवाद के दौरान फायरिंग, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली

Rashmi Tiwari

बगहा/पश्चिम चंपारण। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से बड़ी खबर सामने आई है। भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिका और लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार को पंचायत से जुड़े विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में उप मुखिया अशोक दास और एक वार्ड सदस्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों घायलों को पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

मुखिया पति पर फायरिंग का आरोपघायल पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पंचायत विवाद के दौरान मुखिया पति मुन्ना दास और उनके साथियों ने दोनों पर फायरिंग की। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान के लिए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।डॉक्टर ने बताया- दोनों को लगी है गोलीअनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारीघटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ निहार भूषण और नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों और उनके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।एसडीपीओ ने बताया कि दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया भेजा गया है।

पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।पंचायत के कार्यों को लेकर पहले से था विवादबताया जा रहा है कि मुखिया और उप मुखिया के बीच पंचायत के कार्यों को लेकर पहले से ही आरोप-प्रत्यारोप का माहौल बना हुआ था। इसी विवाद के दौरान बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई।फिलहाल पुलिस घटना के वास्तविक कारण, फायरिंग में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article