मछली पकड़ने के जाल में फंसा 15 फीट लंबा अजगर, देखकर सहमे ग्रामीण; रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क— पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां मछली पकड़ने के जाल में फंसा 15 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मची अफरातफरी
नौतन। प्रखंड क्षेत्र के मंगलपुर कला पंचायत के बरियारपुर वार्ड नंबर-6 में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई,

जब मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर फंस गया। अजगर को जाल में फंसा देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि बरियारपुर निवासी बंसी साहनी ने मछली पकड़ने के लिए पानी में जाल लगाया था। बुधवार को जब वह जाल निकालने पहुंचे तो उसमें मछली की जगह एक विशाल अजगर फंसा हुआ दिखाई दिया।

अजगर को देखते ही वह घबरा गए और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।

कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब 15 फीट लंबे अजगर को देखकर लोग हैरान और भयभीत नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में समय-समय पर सांप दिखाई देते हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;—

Share This Article