श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव का संदेश- प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को दें बढ़ावा

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पूरे देश में भक्तिमय माहौल है। मथुरा-वृंदावन से लेकर बिहार और देश के अलग-अलग हिस्सों तक मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। कहीं फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमगा रहे हैं तो कहीं भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं।

जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन, संकीर्तन, कृष्ण लीला, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ विशेष पूजा, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
संजीव श्रीवास्तव ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं और पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। इसी पावन अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने भी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी लोगों और उनके परिवारों पर सदैव बनी रहे। यह पावन पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
संजीव श्रीवास्तव का शुभकामना संदेश
उन्होंने लिखा है- भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशियां लेकर आए। भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से हर घर में प्रेम, सौहार्द और खुशहाली बनी रहे। आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
सत्य, धर्म, कर्म, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर हमें भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। संजीव श्रीवास्तव ने सभी लोगों से श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने की अपील करते हुए जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Share This Article