NEWS PR डेस्क: भोजपुर: जगदीशपुर में गुरुवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या के विरोध में शुक्रवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने जगदीशपुर के नायका टोला मोड़ पर आगजनी की और सड़क पर धरना दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन एसपी को मौके पर बुलाने और हत्या में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

एसपी को बुलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
सड़क जाम कर रहे परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना था कि हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वे एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम के कारण नायका टोला मोड़ पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
डीएसपी के आश्वासन के बाद हटा जाम
मौके पर पहुंचे जगदीशपुर डीएसपी राहुल कुमार ने परिजनों और स्थानीय लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया और यातायात बहाल हो गया।
डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर हत्या के मामले में कई विशेष टीमों का गठन किया गया है। विभिन्न थानों की पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि घटना में शामिल दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।
मौके पर मौजूद रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि
सड़क जाम के दौरान जगदीशपुर डीएसपी राहुल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रांति कुमार, अंचल पदाधिकारी विश्वास आनंद, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद, नगर पंचायत के जेई रोशन कुमार पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष सह बसौना पैक्स अध्यक्ष अमित यादव, वार्ड पार्षद सुनील पांडा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
आरा से रिपोर्टर: आकाश कुमार