भागलपुर में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण, शिवराज सिंह चौहान और CM सम्राट चौधरी ने लिया जायजा; राहत शिविरों में पहुंचकर प्रभावितों से की बातचीत ,

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क :भागलपुर बिहार में गंगा, कोसी और गंडक समेत कई नदियों के उफान के बीच भागलपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ और कटाव से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर पहुंचे।

हवाई सर्वेक्षण कर देखी बाढ़ और कटाव की स्थिति

दोनों नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान बाढ़ के फैलाव और कटाव से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राहत शिविरों में पहुंचे और वहां रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की।

राहत शिविरों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं।

केंद्र और राज्य सरकार ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया

बाढ़ की स्थिति को लेकर दोनों नेताओं ने कहा कि बाढ़ आती-जाती रहती है, लेकिन सरकार का प्रयास है कि आपदा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों और किसानों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से फसलों और मकानों को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;–

Share This Article