पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां 52 पुलिस पदाधिकारियों को मिली पदोन्नति, एसपी ने स्टार लगाकर की पिपिंग सेरेमनी,
बगहा। पुलिस जिला बगहा में सोमवार को 52 पुलिस पदाधिकारियों को पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के आदेश के आलोक में आयोजित समारोह में एसपी राजेश कुमार ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।
पदोन्नति पाने वालों में एएसआई से एसआई पद पर प्रोन्नत हुए ,
पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस दौरान एसपी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में मौजूद वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा के प्रति और अधिक सजगता से कार्य करने की अपील की।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-