सुरेश पासवान का सरकार पर तीखा हमला: ‘संवेदनहीन और सिर्फ फोटो खींचने वाली सरकार’, बोले- बहुमत का सवाल उठा तो कल ही गिर जाएगी सरकार ,

Muskan Gupta

भागलपुर परिषदन के सभा कक्ष में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने आज प्रेस वार्ता कर वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने सरकार की कार्यशैली, बाढ़ आपदा में राहत व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए प्रेस वार्ता के दौरान सुरेश पासवान ने कहा कि अगर सरकार के बहुमत पर सवाल खड़ा हो जाए तो मौजूदा सरकार ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी।

पूर्व मंत्री ने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि “अगर आज बहुमत का सवाल उठता है तो सरकार कल ही गिर जाएगी और धराशायी हो जाएगी उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म के नाम पर लोगों को डराने और समाज में विभाजन पैदा करने की राजनीति कर रही है बाढ़ आपदा को लेकर भी सुरेश पासवान ने सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि बिहार इस समय गंभीर बाढ़ की स्थिति से गुजर रहा है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं उनके अनुसार, प्रभावित इलाकों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सरकार को युद्धस्तर पर काम करना चाहिए था

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने के लिए ,

हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी राहत सामग्री भेजी जा सकती थी, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित तत्परता दिखाई नहीं गई पूर्व मंत्री ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे “संवेदनहीन सरकार” बताया उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो जनता की पीड़ा सुन रही है और न ही जमीनी हालात को गंभीरता से देख रही है।सुरेश पासवान ने कहा कि “यह सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने और फोटोबाजी करने वाली सरकार बनकर रह गई है।” उनका आरोप था कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की वास्तविक परेशानियों के समाधान की जगह सरकारी स्तर पर केवल दौरे और तस्वीरों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए,

तत्काल और प्रभावी राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर जनता की जान-माल और जरूरतों को प्राथमिकता देना सरकार की जिम्मेदारी है

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article