पटना समेत 40 जिलों की होगी समीक्षा, 36 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क:बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अब जिलों की जमीनी स्थिति की समीक्षा करने का फैसला लिया है। इसके तहत 36 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाया गया है। ये अधिकारी 25 से 27 सितंबर के बीच अपने-अपने आवंटित जिलों का दौरा कर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार, प्रभारी अधिकारी अपने दौरे के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था, पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली, पुलिसिंग की स्थिति और महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय स्तर पर सामने आ रही प्रमुख चुनौतियों और पुलिस कार्रवाई की भी जानकारी लेंगे।

अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट प्रभारी DGP प्रीता वर्मा को सौंपनी होगी
समीक्षा पूरी होने के बाद सभी अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट प्रभारी DGP प्रीता वर्मा को सौंपनी होगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में ADG, IG और DIG स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
ADG लॉ एंड ऑर्डर के. सुहिता अनुपम को पटना जिले का प्रभारी बनाया गया है। वहीं आर. मल्लार विझि को नालंदा, अमित कुमार जैन को वैशाली, सुधांशु कुमार को दरभंगा, एनएच खान को मुजफ्फरपुर, डॉ. कमल किशोर सिंह को समस्तीपुर, पारसनाथ को मुंगेर और अजिताभ कुमार को गोपालगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

अमित लोढ़ा, ADG ATS को लखीसराय और शेखपुरा का प्रभारी …

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जिलों की समीक्षा के लिए जारी जिम्मेदारी के तहत अमित लोढ़ा, ADG ATS को लखीसराय और शेखपुरा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमृत राज, ADG ATS को भोजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश कुमार, IG SCRB को पूर्णिया और पी. कन्नन, IG प्रोविजन को सारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसी क्रम में अनुसूया रणसिंह साहू, IG TRG को औरंगाबाद, पंकज कुमार राज, IG रेल को भागलपुर और नौगछिया, प्रेमलता, IG निषेधाज्ञा को जहानाबाद और रंजीत कुमार मिश्रा, IG CID/CCSU को मधुबनी का प्रभारी बनाया गया है। मनोज कुमार, IG मुख्यालय को गया तथा संजय कुमार, IG SB/BSAP को बेतिया और बगहा की जिम्मेदारी दी गई है।

जयंत कांत, DIG CID को कटिहार, मानवजीत ढिल्लो, DIG EOU को रोहतास, हरप्रीत कौर, DIG SB को कैमूर और मीनू कुमारी, DIG BSAP को बेगूसराय का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुधीर पोरिका, DIG SCRB को खगड़िया, तौहीद परवेज, DIG MOD को किशनगंज, सुशील कुमार, DIG विधि/मानव संसाधन को शिवहर और अनिल कुमार, DIG निषेधाज्ञा को सहरसा की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा राजेंद्र कुमार भील, DIG पर्स को मधेपुरा, आनंद कुमार, DIG लॉ एंड ऑर्डर को मोतिहारी, अवकाश कुमार, DIG साइबर को सीतामढ़ी, दीपक रंजन, DIG CID को बक्सर और इनामुल हक मेंगू, DIG को जमुई का प्रभारी बनाया गया है।


वहीं आमिर जावेद, DIG SUV को सीवान, राजीव रंजन-1, DIG TRG को बांका, अजय कुमार पांडे, DIG ERSS को अरवल और नवादा, नीरज कुमार सिंह, DIG STF को अररिया तथा सुशांत कुमार सरोज, DIG ATS/यातायात को सुपौल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।।


पुलिस मुख्यालय की इस पहल के तहत वरिष्ठ अधिकारी तीन दिनों तक अपने आवंटित जिलों में रहकर पुलिसिंग की स्थिति को करीब से समझेंगे। कानून-व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली और महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और सुधार की दिशा तय की जाएगी।

Share This Article