जमुई में बड़ा हादसा टला, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जमुई: जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिठरा के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस चकाई से मुंगेर की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब बस NH-333 पर बिठरा के पास पहुंची। उसी दिशा में तेज रफ्तार से जा रहे एक हाईवा ट्रक ने अचानक बस को चकमा दे दिया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

हालांकि इस दुर्घटना में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है, लेकिन कई यात्री घायल हुए हैं। खलासी रोहित सिंह ने बताया कि बस में कुल 30 लोग सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सोनो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को ग्रामीणों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। प्रशासन ने भी लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article