202.83 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त !

Muskan Gupta

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी सलामुद्दीन इद्रीसी पिता स्व.निजामुद्दीन इद्रीसी निवासी बड़ी बाजार वार्ड 11 के पास से 202.83 ग्राम हीरोइन जैसा मादक पदार्थ,एक मोबाइल फोन और एक बाइक के साथ ₹4680 बरामद की गई है।

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि 14 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:15 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए, बढ़ूपर गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास 202.83 ग्राम मादक पदार्थ,एक मोबाइल फोन तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (BR 45 T 7274) बरामद की जिसका बाजार मूल्य करीब ₹25 से 30 लाख रुपए है इस मामले में मोहनिया थाना कांड संख्या 824/26,एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले मे पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

कैमूर से बर्जेश कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article