NEWS PR डेस्क : बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की जानकारी दी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. के अनुसार, STET 2026 का एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर 2026 को अपराह्न में जारी किया जाएगा। वहीं, परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर दिया है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद समिति की निर्धारित वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
इस वेबसाइट से डाउनलोड करें STET 2026 एडमिट कार्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से STET 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक: https://stetregistration.cbrt.co.in
यूजर आईडी और पासवर्ड से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित वेबसाइट पर जाना होगा। अभ्यर्थी अपने यूज़र आई०डी० एवं पासवर्ड का उपयोग कर समिति के वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे।
एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण जरूर जांचें
परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर अंकित सभी जरूरी विवरणों और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी विशेष रूप से जांच लें।अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होगी STET परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित है।