बेटे की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत, स्वस्थ होते ही पिता ने सीने पर कलश रख मां दुर्गा की आराधना की !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां बेटे की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत, स्वस्थ होने पर पिता ने सीने पर कलश रख की मां दुर्गा की आराधना,
नौतन के श्रीनगर गांव में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल, कठिन धार्मिक अनुष्ठान बना चर्चा का विषय
नौतन पश्चिम चंपारण मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक अनूठी मिसाल नौतन प्रखंड में देखने को मिली है। बेटे की गंभीर बीमारी से परेशान पिता ने उसकी सलामती के लिए मां दुर्गा से मन्नत मांगी थी। बेटे के स्वस्थ होने के बाद पिता ने नवरात्र के पावन अवसर पर कठिन धार्मिक अनुष्ठान कर अपनी मन्नत पूरी की। इस दौरान उन्होंने अपने सीने पर कलश स्थापित कर उसमें जौ अंकुरित किए और मां दुर्गा की आराधना की।
यह मामला नौतन प्रखंड की खड्डा पंचायत अंतर्गत श्रीनगर गांव के वार्ड संख्या 18 का है। गांव निवासी सुनील कुमार के पुत्र सुमित कुमार गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।

परिजनों के अनुसार, सुमित का इलाज कराने के लिए कई चिकित्सकों से परामर्श लिया गया था। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने भी उनके बचने की संभावना को लेकर चिंता जताई थी। बेटे की गंभीर हालत से परिवार के लोग काफी परेशान थे।

सलामती के लिए मन्नत मांगी बेटे के स्वस्थ होने के बाद उन्होंने अपनी मन्नत पूरी करने का संकल्प लिया। नवरात्र के दौरान उपवास रखते हुए उन्होंने अपने सीने पर कलश स्थापित किया और उसमें जौ अंकुरित कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।
सुनील कुमार का यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बेटे के स्वस्थ होने की खुशी और माता रानी के प्रति उनकी गहरी आस्था इस अनुष्ठान में झलकती है। नवरात्र के पावन अवसर पर सामने आई यह घटना श्रद्धा, विश्वास और संकल्प की अनूठी मिसाल के रूप में देखी जा रही है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article