पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां 2008 से जारी है मां के भक्तों की सेवा, सप्तमी को फल और शरबत बांटेगा नवयुवक संघ,
हजारों कुंवारी कन्याओं और श्रद्धालुओं के बीच होगा प्रसाद वितरण, मां दुर्गा की डोली यात्रा में सेवा के लिए संघ ने की तैयारी,
बगहाशारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर बगहा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पूजा समितियों की ओर से मां दुर्गा की आराधना और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बगहा बाजार के नवकी बाजार से कमलनाथ रोड जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित नवयुवक संघ ब्रह्मस्थान, बनकटवा की ओर से भी श्रद्धालुओं की सेवा की तैयारी की गई है।
नवयुवक संघ की ओर से वर्ष 2008 से लगातार मां दुर्गा के भक्तों की सेवा की जा रही है। इस वर्ष भी सप्तमी तिथि को मां दुर्गा की डोली यात्रा के दौरान मार्ग से गुजरने वाली भव्य कन्या यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं और श्रद्धालुओं के बीच फल, शरबत एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। संघ की ओर से हजारों कन्याओं और भक्तों की सेवा करने की तैयारी है।
संघ के सदस्यों ने बताया कि मां दुर्गा के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहयोग और आपसी भाईचारे का भी संदेश देती है।
नवयुवक संघ के सदस्यों में इस आयोजन को लेकर उत्साह है। सप्तमी के दिन डोली यात्रा में शामिल कन्याओं और श्रद्धालुओं को फल, शरबत एवं प्रसाद उपलब्ध कराकर मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की जाएगी। वर्ष 2008 से जारी यह सेवा परंपरा बगहा में नवरात्र के दौरान भक्ति और सेवा भावना की एक मिसाल बनी हुई है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-