स्मार्ट सिटी भागलपुर में मनाया गया विधिज्ञ सेवा दिवस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आज विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।वही इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, उनके अधिकारों और न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

रैली में बड़ी संख्या में न्यायाधीश,DLSA के सचिव सहित व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों और वकील ने भाग लिया।बतादे कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक करना और उन्हें यह बताना कि जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सहायता कैसे प्राप्त हो सकती है, प्रमुख उद्देश्य रहा। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया जा सकता है।इस आयोजन ने भागलपुर के लोगों को न केवल कानूनी जानकारी प्रदान की, बल्कि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article