मुजफ्फरपुर में युवक का शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, पीट-पीटकर हत्या के आरोप के बाद उग्र भीड़ ने कई घरों में लगाई आग !

Muskan Gupta

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाजे गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब मृतक युवक नवनीत कुमार का शव गांव पहुंचा. शव देखते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. देखते ही देखते मामला इतना उग्र रूप ले लिया की भीड़ ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाते हुए आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी. आगजनी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त बल को मौके पर उतारा गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

जानकारी के मुताबिक करजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाजे गांव की है, जहा गांव का ही नवनीत कुमार देर रात अपने करीब आधा दर्जन दोस्तों के साथ मेला घूमने निकला था, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. आरोप है कि विवाद के बाद दोस्तों ने नवनीत की जमकर पिटाई कर दी. जिससे की वो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन शव गांव पहुंचते ही मातम का माहौल गुस्से में बदल गया.

परिजनों की चीख-पुकार और, स्थानीय लोगों के आक्रोश के बीच हालात बेकाबू होने लगा. शव पहुंचते ही कथित तौर पर आक्रोशित भीड़ ने परतापुर गांव पहुंचे और कथित आरोपियों के घरों को निशाना बनाया. देखते ही देखते कई घर आग की लपटों में घिर गए. वही मौके पर एसडीपीओ अभिजीत कौर सीटी एसपी मेहबुल्ला अंसारी आसपास के कई थानों की पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. जिले से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया. अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, और मामला शांत कराया.

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि, हत्या के मामले में पुलिस त्वरित और अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है.

मुजफ्फरपुर से रुपेश कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article