NEWS PR ;डेस्क बेतिया दुर्गा पूजा अष्टमी के अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने रविवार को बेतिया शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने गैस लाल चौक, उत्तरवारी पोखरा, द्वारदेवी चौक और पावर हाउस चौक सहित प्रमुख पूजा स्थलों का भ्रमण किया। डीएम ने पूजा समितियों को प्रवेश-निकास, अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता और ,मुस्तैदी बनाए रखने को कहा, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन ने आमजन से शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-