शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नवरात्रि के अंतिम दिनों में श्रद्धालु मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ हवन और कन्या पूजन कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन को शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का विशेष माध्यम माना जाता है।इसी कड़ी में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने अपने आवास पर पूरे श्रद्धा भाव और विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया।
इस दौरान उन्होंने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।इस पावन अवसर पर सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने सभी प्रदेशवासियों को महा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
संजीव श्रीवास्तव का शुभकामना संदेश
संजीव श्रीवास्तव ने महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। मां दुर्गा सभी के कष्टों को दूर करें और हर परिवार को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दें। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आपसी प्रेम का संचार करे। सभी प्रदेशवासियों को महा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी!”
बता दें कि धार्मिक आस्था और परंपरा के साथ मनाया जाने वाला महानवमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, नारी शक्ति के सम्मान और समाज में सद्भाव का संदेश देता है। कन्या पूजन के साथ श्रद्धालु मां दुर्गा से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।