महानवमी पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने विधि-विधान से किया कन्या पूजन, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

Rashmi Tiwari

पटना: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नवरात्रि के नौवें दिन महानवमी पर श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस पावन अवसर पर हवन, कन्या पूजन और देवी आराधना के जरिए सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की जा रही है।इसी कड़ी में न्यूज पीआर की सीईओ पूजा श्रीवास्तव ने अपने आवास पर पूरे श्रद्धा भाव और विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका सम्मान और सत्कार किया जाता है। यह परंपरा नारी शक्ति के सम्मान, सेवा भाव और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी देती है।


इस अवसर पर न्यूज पीआर की सीईओ पूजा श्रीवास्तव ने सभी देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। मां दुर्गा सभी के जीवन से दुखों और कष्टों को दूर करें तथा सभी को शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें।
उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उम्मीद, उत्साह और खुशियों का संचार करे। साथ ही समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत हो।

Share This Article