महानवमी पर मां दुर्गा के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं

Rashmi Tiwari

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज महानवमी के अवसर पर माँ काली मंदिर, बांस घाट तथा श्री दुर्गा पूजा समिति, डाकबंगला रोड जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। देश और बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजीव कुमार टोनी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय अधिकारीगण, आयोजकगण, गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Share This Article