NEWS PR डेस्क : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI के ग्राहकों के डेटा को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। हैकर्स ने कथित तौर पर बैंक के करीब 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक होने का दावा किया है। इस खबर के सामने आने के बाद बैंकिंग डेटा की सुरक्षा और ग्राहकों की निजी जानकारी की हिफाजत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। , इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि होना जरूरी है।
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में डेटा लीक एक गंभीर मामला माना जाता है। अगर ग्राहकों की निजी जानकारी अनधिकृत लोगों के हाथ लगती है, तो उसका इस्तेमाल फर्जी कॉल, फिशिंग मैसेज, ऑनलाइन ठगी और पहचान से जुड़ी धोखाधड़ी में किया जा सकता है।
कई बार साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से संपर्क करते हैं और खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।