अक्षरा से माफी मांगकर चर्चा में आए पवन सिंह,पत्नी ज्योति का तंज? अच्छे पति और वफादारी पर कही बड़ी बात

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगते हुए उन्हें ‘बाबू’ और ‘बच्चा’ कहकर संबोधित किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अक्षरा के माता-पिता से भी माफी मांगी। पवन सिंह के इस बदले अंदाज के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वह अच्छे पति की खूबियों पर बात करती नजर आ रही हैं।

ज्योति सिंह ने अच्छे पति को लेकर कही बड़ी बात
दरअसल, नवरात्र के दौरान ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी छोटी बहन जूही सिंह और दोस्तों के साथ सिंदूर खेला करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोस्तों के बीच हंसी-मजाक चल रहा होता है। तभी एक सहेली जूही सिंह के लिए कहती है कि माता जल्दी से सखी की मांग भी लाल कर दें।इस पर ज्योति सिंह कहती हैं कि माता से प्रार्थना करो कि अच्छा पति मिले, तभी मांग में सिंदूर भरना, वरना ऐसी ही ठीक है। वह आगे कहती हैं कि पति भले ही पैसे वाला न हो, लेकिन उसका स्वभाव अच्छा होना चाहिए। वह वफादार हो और 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो तभी ज्योति की दोस्त ने कहा- थूककर चाटने वाला ना हो।
इस पर ज्योति सिंह जोर से हंसने लगती हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि पति ऐसा होना चाहिए, जो पत्नी के स्वाभिमान को बरकरार रखे।ज्योति सिंह की इन बातों को सोशल मीडिया पर पवन सिंह के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, वीडियो में ज्योति सिंह ने सीधे तौर पर पवन सिंह का नाम नहीं लिया है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह की माफी के बाद बढ़ी चर्चा
गौरतलब है कि पवन सिंह ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी। दोनों के पुराने रिश्ते को लेकर पहले भी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में पवन सिंह का अक्षरा के प्रति यह बदला हुआ रवैया एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।वहीं, ज्योति सिंह के इस वीडियो को लेकर पवन सिंह की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
लंबे समय से चल रहा है पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक का मामला
पवन सिंह और ज्योति सिंह के वैवाहिक रिश्ते में लंबे समय से विवाद की खबरें सामने आती रही हैं। दोनों के तलाक का मामला भी अदालत में लंबित बताया जाता है। ज्योति सिंह और उनके वकील पहले भी इस मामले में पवन सिंह की कोर्ट में पेशी को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। फिलहाल, पवन सिंह, अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह से जुड़ा यह मामला भोजपुरी मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article