NEWS PR डेस्क : भागलपुर बिहार के भागलपुर से भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की शुरुआत हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लाजपत पार्क मैदान से इस पदयात्रा को शुरू किया। इस दौरान उनके साथ बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार सरकार के कई मंत्री और एनडीए घटक दलों के नेता शामिल हुए।पदयात्रा लाजपत पार्क मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त हुई। यात्रा की शुरुआत से पहले लाजपत पार्क मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। विपक्ष सिर्फ एसआईआर को मुद्दा बना रहा है। उन्होंने कहा कि यदि एसआईआर के तहत किसी भी जायज मतदाता का नाम काटा गया है तो विपक्ष सामने आकर उसका नाम बताए।वहीं दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की ओर से आयोजित कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने उसे झूठ की राजनीति करार दिया। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली में झूठ की खेती कर रहे थे।
जनसभा के बाद भाजपा और एनडीए के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-