PATNA: लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ नहाय-खाय से हुई। इसी के साथ राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में छठी मइया के गीतों और भक्तिमय माहौल की गूंज सुनाई देने लगी है।
छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव के परिवार के लोगों ने भी नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत की।भाभी विभा श्रीवास्तव ,बहन सुनीता श्रीवास्तव और कविता श्रीवास्तव ने पूरी श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ पूजा की तैयारियों का शुभारंभ किया।छठ महापर्व में नहाय-खाय का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन व्रती सुबह स्नान कर स्वच्छता और पवित्रता का संकल्प लेते हैं। इसके बाद घरों की साफ-सफाई कर शुद्ध वातावरण में भोजन तैयार किया जाता है।
पारंपरिक रूप से इस दिन कद्दू-भात और चने की दाल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके साथ ही व्रती चार दिनों तक चलने वाले कठिन व्रत की शुरुआत करते हैं।छठ पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक एकता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भी प्रतीक है। इस महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की जाती है।
नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ यह महापर्व अब अगले तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक परंपराओं और अनुष्ठानों के साथ आगे बढ़ेगा। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इस महापर्व का समापन होगा।पटना में छठ को लेकर श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
घरों से लेकर घाटों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में पूजा सामग्री, फल, सूप, दउरा और अन्य पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी भी शुरू हो गई है।पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव के परिवार के लोगों द्वारा भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नहाय-खाय से छठ महापर्व की शुरुआत करना इस पर्व के प्रति उनकी आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है। छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर हर ओर एक ही कामना है-छठी मइया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
