संजय जायसवाल अपने चुनावी दौरे के दौरान पहुंचे पश्चिमी चम्पारण हुआ भव्य स्वागत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पश्चिमी चम्पारण के सांसद और बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल अपने चुनावी दौरे के दौरान मोतिहारी के मशहूर चिकित्सक आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष के क्लीनिक पहुंचे जहां सैकड़ों लोगो ने श्री जायसवाल का भव्य स्वागत किया और डॉक्टर आशुतोष शरण ने उपस्थित लोगो से भाजपा कैंडिडेट को वोट करके मोदी के महाअभियान 400 के पार लक्ष्य को भेदने की अपील की। पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण के लोगो से जीत की मुहर लगाकर फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

बताते चले पश्चिमी चम्पारण पूर्वी चम्पारण से सटा हुआ है और इसी कारणवश पश्चिमी चम्पारण के सांसद कैंडिडेट मोतिहारी के नामचीन हस्तियों से मिलने और वोट मांगने आते है।डॉक्टर आशुतोष शरण ने मिडिया को बताते हुए कहा की इसबार जनता को इतिहास बनाना है,जाती पाती और मजहब से ऊपर उठकर वोट करना है मोदी के अभियान 400 के पार के लक्ष्य को पाना है तो भाजपा को जिताना है।आज का भारत आत्मनिर्भर है वह किसी से भीख नहीं मांगता है ,देश की मजबूती के लिए मोदी को वोट करना है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article