गया में दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल मुस्लिम समाज ने छठव्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री, भाईचारे और एकता का दिया संदेश।

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क : गया जी मे लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर गया शहर के केपी रोड में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। यहां श्री श्री बाल समिति, वार्ड पार्षद नैय्यर अहमद और स्थानीय लोगों की ओर से छठव्रतियों के बीच बाल्टी, सूप, पूजन सामग्री और शॉल का वितरण किया गया।


इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर छठव्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया,
इस मौके पर वार्ड पार्षद नैय्यर अहमद ने कहा कि वे लोग हर साल छठ महापर्व के अवसर पर छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण करते हैं। केपी रोड में सभी धर्म और समाज के लोग मिल-जुलकर बड़े उत्साह के साथ छठ पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है।


वहीं, वार्ड पार्षद ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने बड़े महापर्व के बावजूद केपी रोड में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस संबंध में नगर आयुक्त और निगम कर्मियों से भी बात की गई है, लेकिन अब तक गंदगी का उठाव नहीं हुआ है।


उन्होंने नगर निगम से मांग की कि सुबह छठव्रतियों को घाटों और,

पूजा स्थलों की ओर जाना है। ऐसे में उनके निकलने से पहले पूरे इलाके की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। कुल मिलाकर, केपी रोड में एक ओर जहां आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article