अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा कब से होगी शुरू? नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया ये जवाब

Sanjeev Shrivastava

देश और दुनिया में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। रोज नए नए मरीज मिल रहे हैं और इस बीच लोग सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म के जरिए सवाल पूछ कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा कब से शुरू होगी। जिसको लेकर आज नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसका जवाब देते हुआ कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कब शुरू होंगी यह दूसरे देशों पर निर्भर है कि वे कब से विमानों को स्वीकार करते हैं। मंत्री ने कहा कि तब तक वंदे भारत मिशन के तहत ही लोगों को देश लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घरेलू निजी विमानन कंपनियों को वंदे भारत मिशन के तीसरे और चौथे चरण में फंसे हुए लोगों को पहुंचाने के लिए 750 उड़ानों के संचालन की पेशकश की गई है।

ये भी पढ़ें- स्कूल प्रशासन और परिजनों में हुई जोरदार झड़प, महिला परिजन के साथ किया…

नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि विदेशों से अब तक 2 लाख 75 हजार भारतीयों को लाया जा चुका है। इनमें से 1 लाख 9 हजार लोगों को एयर इंडिया के जरिए देश लाया गया है। जबकि 1 लाख 43 हजार भारतीय दूसरे देशों के विमानों से भारत आए हैं। हजारों लोगों को बस और जहाजों के जरिए भी लाया गया है।

Share This Article