News PR Live
आवाज जनता की

UPSC रिजल्ट में बिहार का दबदबा : कटिहार के शुभम को देश में सर्वोच्च स्थान, टॉप-10 में बिहार के 3 छात्र

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। 

UPSC में शुभम टॉपर, 7वें पर प्रवीण, 10वें पर सत्यम : यूपीएससी की ओर से शुक्रवार को सिविल सर्विस परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 761 छात्रों का सेलेक्शन हुआ। यूपीएससी के रिजल्ट में इस बार बिहार का दबदबा रहा। टॉप टेन में बिहार के 3 अभ्यर्थी शामिल हैं। कटिहार के शुभम गुप्ता ने देश में टॉप किया है। सांतवें स्थान पर जमुई के प्रवीण और 10वें स्थान पर समस्तीपुर के सत्यम गांधी हैं। भोपाल मैनिट से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक कर चुकीं जागृति अवस्थी ने देश में दूसरा स्थान हांसिल की हैं। वो लड़कियों में टॉपर हैं। तीसरे स्थान पर अंकिता जैन भी इंजीनियरिंग की छात्रा रही हैं। दोनों छात्रा मध्यप्रदेश की रहनेवाली हैं। तीनों टॉपर्स इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। टॉप 25 में 12 महिलाएं शामिल हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

मुख्यमंत्री ने दी शुभम को बधाई : देश में टॉप पर बिहार के शुभम को पिछली बार भी UPSC में सफलता मिली थी। तब उनकी रैंक 290वीं थी। देश में टॉप करने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर शुभम को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उनके उज्जवल भविष्य की मामना की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि बिहार के विकास आयुक्त, श्री आमिर सुबहानी जी ने भी पूर्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

विधानसभा अध्यक्ष बोले, बिहार का गौरव बढ़ाया : नीतीश कुमार के अलावा राजनेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शुभम और उनके परिजनों को फोन कर शुभकामनाएं दी हैं। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने भी शुभम को शुभकामनाएं और उनके परिवार को बधाई दी है। विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने कहा है कि शुभम की सफलता ने बिहार का गौरव बढ़ाया है। वे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अनिल, आशीष और ओमप्रकाश का भी जलवा : यूपीएससी के रिजल्ट में किशनगंज के अनिल कुमार को 45वां रैंक, पूर्णिया के अनिल मिश्रा को 52वां रैंक, बेगूसराय के अनिल कुमार 226वां रैंक और पटना के ओम प्रकाश गुप्ता को 339वां रैंक प्राप्त हुआ है। ओम प्रकाश गुप्ता बीपीएससी 64वीं के रिजल्ट में टॉपर थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.