NEWSPR डेस्क। बिहार विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की समाप्ति के बाद सभी चैनल और सर्वे महागठबंधन के पक्ष में एग्जिट पोल दिखा रहें हैं इसपर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि वास्तविक परिणाम और भी बेहतर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता के मन की बात एग्जिट पोल में आ रही है। तमाम सर्वे में महागठबंधन ने एनडीए को पीछे छोड़ते हुए यह साबित किया कि विगत 15 वर्षों का गुस्सा आम आदमी ने अपने मतदान के रूप में ईवीएम में कैद किया है। बिहार के निरंकुश सत्ता के खिलाफ ये जनमत है।
नीतीश कुमार ने जिस प्रकार लॉक डाउन में बिहार के लोगों को अपने राज्य में आने से मना किया था वैसे ही इसबार बिहार के लोगों ने उनको दुबारा सत्ता में आने से रोक दिया। अंतिम चरण के प्रचार में नीतीश कुमार ने अपनी स्थिति को भांपते हुए ही राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।
उन्होंने आगे कहा कि 10 नवम्बर को आने वाले वास्तविक परिणाम ऐतिहासिक होंगे और एग्जिट पोल की अपेक्षा सीटों की संख्या कहीं ज्यादा होगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ओपिनियन पोल पर एग्जिट पोल भारी पड़ा और एग्जिट पोल पर वास्तविक परिणाम भारी पड़ेंगे।