शराब के नशे में स्टेशन मास्टर गिरफ्तार, स्टेशन परिसर में कर रहा था हंगामा

Sanjeev Shrivastava

बड़ी खबर नरकटियागंज से आ रही है। जहां शराब के नशे में स्टेशन मास्टर हंगामा कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चमुआ स्टेशन का है। बताया जा रहा है कि स्टेशन मास्टर शराब के नशे में चूर था। लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। जिसके बाद चमुवा स्टेशन अधीक्षाक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी स्टेशन मास्टर वरूण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार चमुआ रेलवे स्टेशन का स्टेशन मास्टर नशे में धुत होकर स्टेशन परिसर में ही हंगामा कर रहा था। पकड़े गए स्टेशन मास्टर की जब जांच कराई गई तो ब्रेथ एनालाइजर और मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसके बाद नरकटियागंज रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस तरह का हंगामा वह पहले भी कर चुका है। बता दें कि इस तरह के पहले भी कई केस सामने आ चुके हैं। जिसमें महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभाने वाले स्टेशन मास्टर शराब के नशे में गिरफ्तार हो चुके हैं।

चंदन गोयल की रिपोर्ट

Share This Article